रजनीकांत और अक्षय के बाद अजय देवगन भी 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' में आएंगे नज़र

तमिल अभिनेता रजनीकांत और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बाद डिस्कवरी ने 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' के एक आगामी एपिसोड के लिए अजय देवगन को लिया है। 'इनटू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स' एक सर्वाइवल स्किल रिऐलिटी शो है जिसमें भारतीय हस्तियां बेयर ग्रिल्स के साथ खतरनाक ऐडवेंचर करती हैं। यह एपिसोड मालदीव में शूट किया जाएगा।