रजनीकांत की फिल्म के गाने को लेकर इलैयाराजा ने भेजा कानूनी नोटिस, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के टीज़र में संगीतकार इलैयाराजा के संगीत के अनुचित इस्तेमाल को लेकर उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में बिना उचित सहमति के संगीत के इस्तेमाल को कॉपीराइट का उल्‍लंघन बताया गया है। वहीं, मामले में रजनीकांत ने प्रतिक्रिया दी है, "यह निर्माता और इैलायाराजा के बीच का मसला है।"