हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन रंजीत बेदी की बेटी दिव्यांका बेदी ने मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर से शादी रचाई है। शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्तों के सिवा जैकी श्रॉफ, सोनी राजदान और नीना गुप्ता जैसी हस्तियां शामिल हुईं। दिव्यांका एक फिटनेस कोच हैं और मुंबई में अपना जिम भी चलाती हैं।