रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य ने कैथल सीट पर हासिल की जीत, मौजूदा बीजेपी विधायक को हराया
हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट पर आदित्य सूरजेवाला ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य को कुल 83,744 मत मिले व उन्होंने बीजेपी के मौजूदा विधायक लीला राम को 8,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। वहीं, इस सीट से तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अनिल तंवर रहे।