अभिनेता शाहिद कपूर ने खुलासा किया है कि उन्होंने रणदीप हुड्डा के साथ ऐक्टिंग वर्कशॉप की थीं और वह उनसे डरते थे। उन्होंने कहा, "रणदीप मेरे सीनियर थे और मैं उनसे बहुत डरता था।" अपनी अगली फिल्म 'अर्जुन उस्तारा' के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं...पहली बार रणदीप के साथ काम कर रहा हूं।"