ऐक्टर गोविंद नामदेव ने दिवंगत ऐक्टर ऋषि कपूर के बेट रणबीर कपूर पर कहा है कि वह अपने पिता से ज़्यादा समझदार हैं। उन्होंने कहा, "अब चिंटू जी (ऋषि कपूर) नहीं रहे तो हम उनके बारे में ज़्यादा बात नहीं कर सकते...मुझे रणबीर ज़्यादा आकर्षक, ज़्यादा समझदार लगे। उनमें ग्रेस है जो हम कई लोगों में मिस करते हैं।"