रणबीर कपूर की 'रामायण' ने ओवरसीज़ ₹200 करोड़ और भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा किया पार
Sacnilk के अनुसार, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज़ के दो दिनों में दुनियाभर में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अबतक ₹221.05 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है जबकि भारत में इसकी नेट कमाई ₹112.90 करोड़ हो गई है। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में ₹48.05 करोड़ कमाए।