रणबीर कपूर ने 'रामायण' की रिलीज़ से पहले अयोध्या में खरीदी ज़मीन, करोड़ों में है कीमत

आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में ज़मीन खरीदी है। 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के प्रीमियम प्रोजेक्ट 'द सरयू' में रणबीर ने करीब ₹3.31 करोड़ में 2,134-वर्गफीट का प्लॉट खरीदा है। रणबीर ने कहा, "मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है...मैंने बस उस पुकार का जवाब दिया है।"

Load More