रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करते हैं: शादी को सीक्रेट रखने पर नीतू कपूर
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने बेटे व ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को सीक्रेट रखने पर कहा है कि रणबीर मानते हैं कि लोगों को एक ऐक्टर के जीवन की हर बात नहीं पता होनी चाहिए। बकौल नीतू, "वह अपनी पर्सनल लाइफ समेत कुछ चीज़ों को निजी रखना पसंद करते हैं...हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।"