रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' में 'लक्ष्मण' का रोल करेंगे ऐक्टर रवि दुबे: रिपोर्ट

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में धारावाहिक 'जमाई राजा' व 'सास बिना ससुराल' फेम ऐक्टर रवि दुबे भगवान राम के भाई 'लक्ष्मण' का रोल करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर 'भगवान राम' की भूमिका में नज़र आएंगे और ऐक्ट्रेस साई पल्लवी 'मां सीता' व ऐक्टर यश 'रावण' का रोल करेंगे।

Load More