रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की गठबंधन रस्म की तस्वीर आई सामने

ऐक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर व ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की गठबंधन रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर की हैं। तस्वीरों में रणबीर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर गांठ बांधने में मदद करती दिख रही हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी नव-विवाहित जोड़े की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।