'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन: शिवा' अभिनेता रणबीर कपूर की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रणबीर की 'ये जवानी है दीवानी' ने ₹188 करोड़, 'ऐ दिल है मुश्किल' ने ₹112.48 करोड़ और 'बर्फी!' ने ₹112.15 करोड़ कमाए थे। गौरतलब है कि ₹342.53 करोड़ की कमाई के साथ 'संजू' रणबीर की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।