रणबीर की सोच संतों जैसी है, मेरे आवाज़ ऊंची करने से वह परेशान हो जाते हैं: आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने पति व अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर कहा है कि उनकी सोच संतों जैसी है। उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने गुस्से पर काबू रखने की बहुत कोशिश करती हूं क्योंकि मेरे पति को मेरा ऊंची आवाज़ में बात करना पसंद नहीं है। उन्हें सही नहीं लगता है।"