रणबीर कुर्ते में थे, खुश थी कि अकेले ठंड नहीं झेल रही: बर्फ में साड़ी में शूट करने पर रश्मिका
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने 'ऐनिमल' फिल्म के लिए मनाली में बर्फ के बीच साड़ी पहनकर शूटिंग करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर भी कुर्ते में शूट कर रहे थे इसलिए उन्हें खुशी थी कि वह अकेले ठंड नहीं झेल रहीं। बकौल रश्मिका, ठंड में उनकी त्वचा जीवंत दिखाने के लिए एक्स्ट्रा मेकअप किया गया था।