रणबीर को किसी के बारे में कभी बुरा कहते नहीं सुना, उनकी गलत इमेज बनी हुई है: आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर कहा है कि उन्होंने कभी उन्हें किसी को लेकर कुछ बुरा कहते हुए नहीं सुना है लेकिन रणबीर की इमेज एक गॉसिपर की बनी हुई है। उन्होंने कहा, "रणबीर केवल अच्छी बातें कहने में विश्वास रखते हैं...मैं इसके लिए उनका सम्मान करती हूं। उनके साथ मैं भी नॉन-गॉसिपर बन गई हूं।"