रणबीर व आलिया शादी के बाद पहली बार आज शाम 7-बजे फोटोग्राफर्स के लिए देंगे पोज़
अभिनेत्री आलिया भट्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज यूसुफ ने रिपोर्टर्स को बताया है कि आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर शादी के बाद पहली बार गुरुवार शाम 7-बजे फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ देंगे। इससे पहले नीतू ने बताया, "यह शादी रणबीर के मुंबई स्थित आवास वास्तु में होगी।" गौरतलब है कि बुधवार को दोनों की मेहंदी की रस्म हुई थी।