रणबीर-आलिया की कथित शादी से पहले आर.के. स्टूडियोज़ को लाइट्स से सजाया गया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कथित शादी से पहले चेंबूर (मुंबई) स्थित आर.के. स्टूडियोज़ को लाइट्स से सजाया गया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। इससे पहले, बांद्रा स्थित रणबीर कपूर के निर्माणाधीन घर को लाइट्स से सजाने की तस्वीरें सामने आईं थीं। आलिया के भाई राहुल ने हाल में रणबीर और बहन की शादी की पुष्टि की थी।