रणबीर-आलिया की शादी के बीच नीतू ने शेयर की मेहंदी की फोटो, लिखा है ऋषि का नाम

अभिनेत्री नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने हाथ में लगी मेहंदी की तस्वीर शेयर की है। फोटो में उनके हाथ पर उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा दिख रहा है। वहीं, रणबीर की कज़न करिश्मा कपूर ने भी पैर पर लगी मेहंदी की तस्वीर साझा की है।