inshorts

'किंग' की शूटिंग में दीपिका का हौसला बढ़ाते थे रणवीर, कोरियोग्राफर्स बोले- हमने उनका प्यार देखा

फिल्म 'किंग' की केप टाउन शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह सेट पर मौजूद रहकर पत्नी दीपिका पादुकोण का हौसला बढ़ाते थे। कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया समजी ने बताया कि रणवीर ने माहौल को खुशनुमा बनाया और रिहर्सल के दौरान भी दीपिका के साथ रहे। दोनों के बीच प्यार और समर्थन देख सभी प्रभावित हुए।