'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के सोशल मीडिया पर वापसी को लेकर किए गए पोस्ट पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने प्रतिक्रिया दी है। अपूर्वा ने लिखा, "लेट्स गो बिग ब्रदर।" वहीं, चंचलानी ने मज़ाक में लिखा, "लव यू, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो कृपया मेरे आसपास जोक्स मत सुनाना।"