रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट फिर से शुरू, विवाद के बाद पहले गेस्ट बनकर आए बौद्ध भिक्षु

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद के बाद यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने अपने पॉडकास्ट के साथ यूट्यूब पर वापसी की है। रणवीर ने यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट शेयर किया जिसमें मेहमान के तौर पर एक बौद्ध भिक्षु नज़र आ रहे हैं जिनका नाम पालगा रिनपोछे है। रणवीर ने शो शुरू करने से पहले बताया कि पालगा ने उनका बहुत सहयोग किया है।