अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा, "फूहड़ भाषा को टैलेंट नहीं कहा जा सकता और अभिव्यक्ति की आज़ादी की भी एक सीमा है।" हालांकि, कोर्ट ने अलाहबादिया को मर्यादा का ध्यान रखते हुए अपना शो फिर से शुरू करने की इजाज़त दे दी है।