रणवीर अलाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पासपोर्ट देने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को पासपोर्ट देने से इनकार करते हुए 2 हफ्ते बाद याचिका पर विचार करने का फैसला किया है। 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में विवादित बयान को लेकर अलाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। कोर्ट ने कहा कि अगर पासपोर्ट जारी करने का आदेश दिया जाता है तो इससे जांच प्रभावित हो सकती है।