रणवीर अलाहबादिया से नहीं हो पा रहा है संपर्क, घर पर लटका है ताला और फोन बंद है: पुलिस

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में की गई अश्लील टिप्पणियों के मामले में मुंबई पुलिस यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया से संपर्क नहीं कर पा रही है। रणवीर का फोन बंद था और जब पुलिस वर्सोवा स्थित उनके घर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था। बकौल पुलिस, रणवीर के वकील से भी संपर्क नहीं हो सका है।