रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया था 'धुरंधर' का प्रमोशन? अब हुआ खुलासा
‘धुरंधर’ की रिलीज़ से पहले रणवीर सिंह के प्रमोशन से दूर रहने को लेकर ‘मैक्स मार्केटिंग’ के संस्थापक वरुण गुप्ता ने बताया कि टीम ने जानबूझकर एक्टर्स को प्रमोशन से दूर रखा था। बकौल वरुण, टीम का मानना था कि फिल्म और उसका कंटेंट ही दर्शकों के बीच चर्चा में रहे, ताकि एक्टर्स को अलग से कुछ कहने की ज़रूरत न पड़े।