रणवीर को भेजे गए धमकी भरे मेसेज में आवाज़ लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी हैरी बॉक्सर से है संबंधित
मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य हैरी बॉक्सर को ऐक्टर रणवीर सिंह को भेजे गए धमकी भरे मेसेज का मुख्य संदिग्ध बताया है। रणवीर के मैनेजर को भेजे गए वॉट्सऐप वॉइस नोट में करोड़ों रुपए की मांग की गई। बकौल अधिकारी, जांच के निष्कर्षों की पुष्टि के लिए तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।