रणवीर को माफ कर देना चाहिए: 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद पर स्वानंद किरकिरे
गीतकार-गायक स्वानंद किरकिरे ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद पर कहा है कि रणवीर पहले ही माफी मांग चुके हैं और अब उन्हें माफ कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "कॉमेडी का मतलब सिर्फ किसी को रोस्ट करना या अपमानित करना नहीं है...शो में मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए था।"