रणवीर ने 'डॉन 3' विवाद के बीच फरहान से साधा संपर्क, दूसरी फिल्म करने का दिया ऑफर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डॉन 3' विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने अभिनेता व निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर से संपर्क किया है और भविष्य में किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की इच्छा जताई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि न तो फरहान और न ही उनकी बहन जोया अख्तर उनके साथ काम करने में रुचि रखते हैं।