रणवीर अलाहबादिया ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में 'माता-पिता को सेक्स करते हुए देखने' टिप्पणी को लेकर दर्ज हुईं FIR को क्लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ऐडवोकेट अभिनव चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि असम पुलिस ने रणवीर को तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में पहले ही तारीख दी जा चुकी है।