inshorts

रणवीर सिंह ने खुद नहीं छोड़ी 'डॉन 3', उन्हें निकाला गया: रिपोर्ट

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 'डॉन 3' के निर्माताओं ने रणवीर सिंह को 'अनुचित मांगों' के कारण फिल्म से निकाल दिया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है क्योंकि वह लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नज़र नहीं आना चाहते थे।