बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह मुंबई में 'देवी शक्ति' इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ गरबा किया। फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट के साथ पिंक एथनिक कुर्ते में नजर आए रणवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह इवेंट स्वदेश ईरोस की पहली एनिवर्सरी पर आयोजित किया गया था।