रतन टाटा को मिली कस्टम-बिल्ट इलेक्ट्रिक नैनो कार, तस्वीर आई सामने
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को कस्टम-बिल्ट इलेक्ट्रिक नैनो कार मिली है जिसकी तस्वीर सामने आई है। रतन टाटा द्वारा स्थापित 'इलेक्ट्रा ईवी' ने लिंक्डिन पर लिखा, "यह इलेक्ट्रा ईवी की टीम के लिए 'मोमेंट ऑफ ट्रुथ' (टीम सफल हुई या असफल ये जानने का समय) था जब हमारे संस्थापक ने कस्टम-बिल्ट 72V Nano EV की सवारी की।"