रमेश बिधूड़ी ने झूठी शिकायतें करने को लेकर CM आतिशी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
दिल्ली के कालकाजी से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराने और प्रशासन पर अनुचित दबाव डालने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा, "आतिशी द्वारा उनके भतीजे के खिलाफ की गई शिकायतों की पुष्टि किसी भी ऑडियो-विज़ुअल रिकॉर्डिंग या गवाह से नहीं होती है।"