रमज़ान में क्या होता है 'अशरा' और क्या है इसका महत्व?
रमज़ान महीने के 30 दिनों को तीन भागों में बांटा गया है जिसे अशरा कहा जाता है। इन तीनों अशरे में अच्छे काम व खास दुआएं पढ़ीं जाती हैं। पहला अशरा रहमत का होता है और दूसरे अशरे को मगफिरत (गुनाहों से माफी) का अशरा कहा जाता है। इसके अलावा तीसरा अशरा जहन्नुम से रिहाई का होता है।