कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने कहा है कि 'रामायण' में रवि दुबे को 'लक्ष्मण' के रूप में कास्ट करना उनके सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक है। उन्होंने रवि की सफलता की तुलना 'काई पो चे' के बाद सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव को मिली शोहरत से की। 'रामायण' का दूसरा भाग 2028 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।