ऐक्टर रवि दुबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा, "मैं डरा हुआ था कि क्या होगा अगर मैंने लोगों को निराश किया जिन्होंने मुझपर भरोसा किया? क्या होगा अगर मैंने बहुत कम या ज़्यादा किया?...और फिर आप सबका प्यार आया...मुझे देखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"