रविंद्र रैना ने चुनाव हारने के बाद जम्मू-कश्मीर BJP के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में रैना को नौशेरा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था जहां से वह हार गए हैं। गौरतलब है, रैना ने चुनाव परिणाम से पहले अपनी जीत का एलान किया था लेकिन परिणाम अब उनके पक्ष में नहीं आए है।