बागपत (यूपी) के ₹50 हजार के इनामी रवि राठी को विदेश से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उसके जॉर्जिया में छिपे होने की जानकारी मिली है। उसे वापस लाने के लिए पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी। रोहतक में चार युवकों की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है।