रवीना टंडन की बेटी राशा ने तमन्ना भाटिया व विजय वर्मा को बताया अपना 'गॉड पैरेंट्स'

हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ऐक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने एक साक्षात्कार में बताया है कि वह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया व अभिनेता विजय वर्मा के बेहद करीब हैं। राशा ने कहा कि वह दोनों उनके 'गॉड पैरेंट्स' की तरह हैं। राशा ने बताया कि वह तमन्ना से पहली बार एक पार्टी में मिली थीं।