रवीना टंडन ने पैपराज़ी को गिफ्ट की अपनी सोने की इयररिंग, वीडियो आया सामने

ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराज़ी के साथ बातचीत के दौरान उसे अपनी इयररिंग गिफ्ट कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, गिफ्ट की गई इयररिंग सोने की थी। वीडियो में रवीना ने बातचीत के दौरान पूछा 'कौनसी इयररिंग अच्छी लगी?' जिसके बाद उन्होंने इयररिंग अपने कान से उतारकर पैपराज़ी को दे दी।