बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन 17 नवंबर को अपने बेटे और बेटी के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि वह पहले बेटी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग पूरे कर चुकी हैं। फ्लाइट में देरी के बावजूद समय पर पहुंचने को उन्होंने बाबा का आशीर्वाद बताया और कहा यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा।