रविवार होने के बावजूद 1 फरवरी को खुला रहेगा शेयर बाज़ार
बीएसई और एनएसई ने शुक्रवार को एलान किया है कि 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद शेयर बाज़ार ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे क्योंकि इस दिन केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जाना है। 1 फरवरी को एक्सचेंज अपने स्टैंडर्ड टाइम से सुबह 9:15 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे बंद होंगे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।