रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक किया गया गिरफ्तार
बाड़मेर (राजस्थान) लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान मघाराम के तौर पर हुई है जो बालोतरा में कपड़े की एक दुकान पर काम करता है।