कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच बुधवार को रविदास जयंती पर वाराणसी के रविदास मंदिर में दर्शन किए। राहुल ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "संत गुरु रविदास को हमारा नमन।" इस दौरान राहुल और प्रियंका ने रविदास मंदिर में 'लंगर' भी परोसा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।