inshorts

रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा ने गुजरात चुनाव में मतदान के बाद शेयर की अपनी तस्वीर

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने वोट डालने के बाद अपनी तस्वीर शेयर की। रवींद्र की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और उन्होंने भी मतदान के बाद अपनी तस्वीर शेयर की है। रिवाबा ने लिखा, "जीतेगी बीजेपी, जीतेगा गुजरात।"