रवीना टंडन ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं; तस्वीरें आईं सामने

अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का शुक्रवार को निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शाम में किया गया। रवीना को पिता के अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए देखा गया और उनके साथ पति अनिल थडानी भी मौजूद रहे। इससे पहले रवीना ने एक पोस्ट में लिखा था, "मैं आपके (पिता) साथ हमेशा रहूंगी।"