अभिनेत्री रवीना टंडन ने उनके पिता रवि टंडन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शोक पत्र की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। रवीना ने लिखा, ''आपके शब्दों के लिए आभारी हूं...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपने सही कहा...उनके जीवन मूल्य हमेशा साथ रहेंगे।'' गौरतलब है, रवीना के पिता का 11 फरवरी को निधन हुआ था।