रश्मि देसाई के पूर्व पति नंदीश संधू ने गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी से की शादी

ऐक्टर नंदीश संधू ने गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी से शादी कर ली है। यह समारोह हुगली (पश्चिम बंगाल) में पारंपरिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ जिसमें उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। दोनों ने 2025 में सगाई की थी। नंदीश ने 2012 में ऐक्ट्रेस रश्मि देसाई से शादी की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था।