रश्मिका ने 'छावा' के साथ बनाया रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं
रश्मिका मंदणा पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं जिनकी लगातार 3 फिल्मों ने ₹500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। उनकी नई फिल्म 'छावा' इस क्लब में शामिल हुई है। इससे पहले उनकी 'पुष्पा 2: द रूल' और 'एनिमल' ने यह आंकड़ा पार किया था। दीपिका पादुकोण की लगातार दो फिल्मों 'जवान' व 'पठान' ने ₹500-करोड़ कमाए थे।