ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा का 'छावा' के प्री-रिलीज़ इवेंट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह खुद को हैदराबादी बता रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं हैदराबाद से हूं और आज उम्मीद है...कि मैं आप सभी के परिवार का हिस्सा बनूंगी।" इसपर कई कन्नड़ प्रशंसक भड़क गए और आरोप लगाया कि उन्हें कर्नाटक का नाम लेने में शर्म आती है।